रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, आरोपी पिता कई दिनों से कर रहा था 9 साल की बेटी से दुष्कर्म

इंसान की सोच से उसके कर्म तय होते है। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं जो घिनौनी सोच को दर्शाते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिला हिमाचल प्रदेश में जहां रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई। दरअसल, शिमला के ठियोग थाने में एक पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ हैं कि वह अपनी नाबालिक बेटी के साथ दुष्कर्म करता हैं। इसकी जानकारी खुद बेटी ने पुलिस को दी हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। आरोपी मजदूरी का काम करता है और वह 9 साल की बेटी और एक छोटे बेटे के साथ रहता है। आरोपी पिछले कुछ समय से बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। खुद पीड़ित बच्ची ने पुलिस के समक्ष इस बात का खुलासा किया है।

वह रायबरेली का रहने वाला है। जिला बाल संरक्षण अधिकारी रमा कंवर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वे टीम के साथ थाने पहुंचे और प्रभारी से मामले से जुड़े दस्तावेज लेकर कार्रवाई की जा रही है। उधर, डीएसपी ठियोग कुलविंद्र सिंह ने बताया कि मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 376 एवं पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।