उत्तरप्रदेश : अस्पताल में महिला कंप्यूटर ऑपरेटर से किया गया दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश के लालगंज में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं जहां अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारी से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। यह घटना रेल कोच फैक्टरी के एल 2 अस्पताल में हुई जहां के बिजली कर्मी ने ही इस गलत कम को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि दोनों संविदा पर काम करते हैं। महिला कर्मी कंप्यूटर ऑपरेटर है, जबकि आरोपी बिजली सेक्शन में काम करता है। महिला कर्मी की तहरीर पर केस दर्ज करके नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

लालगंज के रेल कोच फैक्टरी को कोरोना मरीजों की भर्ती के लिए एल 2 अस्पताल बनाया गया है। यहां पर कोरोना मरीजों को भर्ती किया जाता है। रविवार की रात इसी अस्पताल में काम करने वाले बिजली कर्मी ने महिला कर्मी से दुष्कर्म का प्रयास किया। अस्पताल में महिला कर्मी से दुष्कर्म के प्रयास की खबर मिलते ही स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा होने पर अफरातफरी मच गई। तत्काल सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।