राम मंदिर BJP का पब्लिसिटी स्टंट, पहले दिन 5 लाख गए अब बस 1 हजार जा रहे: शत्रुघ्न सिन्हा

फिल्म अभिनेता और टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने राम मंदिर को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। बिहारी बाबू के नाम से मशहूर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि राम मंदिर में पहले दिन 5 लाख लोग अयोध्या पहुंचे थे। अब सिर्फ 1 हजार लोग पहुंच रहे हैं। BJP के प्रचार की हवा निकल गई। शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर का इतना प्रचार किया, दिनभर मंदिर-मंदिर किया, जब सैलानी गए तो पहले दिन 5 लाख लोग पहुंचे, दूसरे तीसरे दिन 3 लाख संख्या कम हो गई, उसके बाद 2 लाख पर आए। अब सिर्फ हजार, 2 हजार लोग जा रहे हैं वहां। क्योंकि लोग समझ गए कि जहां शंकराचार्य नहीं पहुंचे वहां सिर्फ इन्होंने पब्लिसिटी की है।

बता दे कि राम मंदिर की तो, इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन हुआ था। इवेंट में फिल्मी, राजनीतिक, खेल और बिजनेस जगत के नामी चेहरों ने शिकरत की थी। रामलला के अलौकिक स्वरुप के दर्शन कर सभी धन्य हो गए थे। पीएम मोदी ने भगवान राम की पूजा अर्चना की थी। करीबन 500 साल बाद अयोध्या में रामलला के लौटने पर सभी राम भक्तों की खुशी का ठिकाना नहीं था। गौरतलब है कि राम मंदिर को लेकर विपक्ष की तरफ से लगातार टिप्पणियां की गई हैं। विपक्ष ने राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।