41 साल के पॉपुलर आर्टिस्ट राम इंद्रनील कामत की मौत, बाथटब में मिली लाश, मिला सुसाइड नोट

पॉपुलर आर्टिस्ट और फोटोग्राफर राम इंद्रनील कामत (Ram Indranil Kamat ) का निधन हो गया है। वह 41 साल के थे। उनका शव उनके मुंबई स्थित घर के बाथटब में मिला। घटना का जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामले में एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को ये सुसाइड केस नजर आता है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राम पिछले काफी समय से तनाव में थे और लॉकडाउन के बाद से उनकी हालत को और भी बद्दतर होने लगी थी। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। कहा जा रहा है कि कामत ने अपने सुसाइड नोट में किसी को इस घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस राम इंद्रनील कामत के परिवारवालों और करीबियों से पूछताछ कर रही है। राम अपनी मां के साथ रहते थे।

प्रोफेशनली राम एक आर्टिस्ट होने के साथ-साथ फोटोग्राफी भी करते थे। वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। उनकी ग्लासवर्क पेंटिंग मुंबई के आर्ट सर्किट में बेहद फेमस थीं। वे माइथोलॉजिस्ट भी थे। वे खुद को महालक्ष्मी की सबसे प्यारी संतान कहते थे। राम इंद्रनील कामत के निधन से उनके परिवारवाले और करीबी शॉक्ड हैं।