कोरोना वायरस / रिकवरी रेट में 9वें स्थान पर पहुंचा राजस्थान, पंजाब सबसे आगे

राजस्थान में सोमवार को कोरोना के 72 नए पॉजिटिव केस सामने आए। इनमें पाली में 25, सीकर में 22, जयपुर में 11, कोटा में 7, अलवर में 5, धौलपुर और सवाई माधोपुर में 1-1 संक्रमित मिला। जिसके बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7100 पहुंच गया। कुल संक्रमित 7100 लोगों में से 3856 रिकवर भी हो चुके हैंं। इनमें से 3420 लोगों को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। अब राज्य में सिर्फ 3081 एक्टिव केस बचे हैं।

रिकवरी रेट बढ़ी

राजस्थान में कोरोना से ठीक होने वालों की दर में बढ़ोतरी हुई है। पिछली 24 अप्रैल को राजस्थान में रिकवरी रेट मात्र 24.23% थी। तब कुल रोगी 2034 थे और ठीक होने वाले मात्र 493 ही थे। 1 मई को कुल रोगी 2666 हो गए और ठीक होने वाले 1116 हो गए। यानी रिकवरी रेट 24.23% से बढ़कर 41.86% तक पहुंच गई। वहीं, 24 मई को रिकवरी रेट फिर बढ़ गई। कुल रोगी 6894 और रिकवर होने वाले 3848 हैं। यानी अब यह 55.35% हो गई है।
पंजाब सबसे आगे

देश में रिकवरी रेट के मामले में राजस्थान 9वें स्थान पर पहुंच गया है। पंजाब सबसे आगे है। पंजाब में 91.44%, त्रिपुरा में 79.58%, चंडीगढ़ में 75.21%, आंध्रप्रदेश में 66.22%, हरियाणा में 65.19%, केरल में 64.77%, तेलंगाना में 58.90%, उत्तरप्रदेश में 56.60%, राजस्थान में 55.35%, मप्र में 51.27% रिकवरी रेट है।राजस्थन में 163 लोगों की मौत

राजस्थान में कोरोना से अब तक 163 लोगों की मौत हुई है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 82 (जिसमें चार यूपी से) की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 17, कोटा में 16, पाली और नागौर में 6, भरतपुर और अजमेर में 5-5, चित्तौड़गढ़ और सीकर में 4-4, बीकानेर में तीन, जालौर, करौली, अलवर और भीलवाड़ा दो-दो, उदयपुर, बांसवाड़ा, चूरू, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में एक-एक की मौत हो चुकी है। वहीं दूसरे राज्य से आए एक व्यक्ति की भी मौत हुई है।