भरतपुर / 15000 रुपए वापस मांगने पर 4 लोगों ने केरोसिन डालकर महिला को जलाया जिंदा, हुई मौत

राजस्थान के भरतपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के रूपवास नगर में एकआंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शुक्रवार रात 10 बजे 4 लोगों ने केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया। पीड़िता ने मकान निर्माण में दिए एंडवास 15 हजार रुपए वापस मांगने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। रविवार को महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के भाई नारायण सिंह ने मामला दर्ज कराया है।

थाना अधिकारी दीपक ओझा ने बताया कि 37 वर्षीय सर्वेश पत्नी कुंवर सिंह बिजलीघर कॉलोनी में रहते हैं। उनके मकान में निर्माण का काम चल रहा है। चौखट, जंगला व किवाड़ लगाने के लिए कलुआ नगला निवासी सुरेश कुशवाह को 15 हजार रुपए एडवांस में दिए थे। लेकिन सुरेश ने तय समय पर काम पूरा नहीं किया। सर्वेश ने काम पूरा नहीं होने पर पैसा वापस लौटाने को कहा। 3 और 4 जुलाई की रात्रि को सुरेश अपने साथियों के साथ महिला के घर पहुंचा। मारपीट कर केरोसिन डालकर आग लगा दी। सर्वेश को बचाने के चक्कर में पति कुंवरसिंह भी झुलस गया। इसके बाद जली अवस्था में महिला को रूपवास अस्पताल, फिर भरतपुर अस्पताल लेकर गए। बाद में गंभीर हालत में इलाज के लिए जयपुर ले गए। जहां रविवार को सर्वेश ने दम तोड़ दिया।