जीवन में डर के अलावा खतरनाक और बुरा कुछ भी नहीं, जानें जवाहरलाल नेहरू के कुछ अनमोल विचार

स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ( Jawaharlal Nehru ) ने महात्मा गाँधी ( Mahatma Gandhi ) के साथ मिलकर भारत को आजादी दिलाने में बड़ा योगदान दिया हैं। उनकी नीतियों और कार्यों ने देश को प्रगति दिलाने का काम किया हैं। बच्चो के प्रति उनके लगाव को देखते हुए 14 नवम्बर अर्थात उनके जन्मदिवस को 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता हैं। आज हम आपको इस ख़ास मौके पर उनके कुछ अनमोल विचारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हमारे जीवन के विकास में बेहद जरूरी हैं। तो आइये जानते है जवाहरलाल नेहरू के इन अनमोल विचारों के बारे में।

* जब तक मुझे खुद लगता है की किया गया काम सही काम है तब तक मुझे संतुष्टि रहती है।

* तथ्य तो तथ्य होता है, आपके पसंद न करने पर गायब नहीं हो जायेगा।

* कभी भी महान कार्य और छोटे लोग एक साथ नहीं चल सकते।

* शांति के बिना सभी सपने खो जाते है और राख में मिल जाते है।

* जो व्यक्ति सफल हो जाता है वह हर चीज फिर शांति और व्यवस्था के लिए चाहता है।

* जीवन में डर के अलावा खतरनाक और बुरा और कुछ भी नहीं।

* जो व्यक्ति भाग जाता है वह शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में ज्यादा परेशानी में रहता है।

* हम वास्तविकता में क्या हैं यह अधिक मायने रखता है बजाय इसके कि लोग हमारे बारे में क्या सोचते हैं।

* हमे असफलता तभी मिलती है जब हम अपने उद्देश्य,आदर्श और सिद्धांतो को भूल जाते है।

* हमें थोडा विनम्र रहना चाहिए और यह न सोचें कि शायद सत्य पूर्ण रूप से हमारे साथ ना हो।

* किसी कार्य को प्रभावी बनाने के लिए उसे स्पष्ट लक्ष्य की तरफ दिशा देनी चाहिए।

* हमारी सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि हम चीजों के बारे में बातें ज्यादा करते हैं और काम बहुत कम।

* किसी को सुझाव देना और बाद में हमने जो कहा उसके नतीजे से बचने की कोशिश करना बेहद आसान है।

* दक्षता का मतलब होता है की हम मौजूद सामग्री का उचित लाभ उठायें।

* योग्य और वफादार लोग हमेशा महान उद्देश्यों के लिए कार्य करते है,उन्हें भले ही तब पहचान न मिले किन्तु अंत में पहचान मिल ही जाती है।

* समय वर्ष बीतने से नहीं मापा जाता बल्कि आपने क्या हासिल किया इससे मापा जाता है।