पंजाब: लुधियाना में भीषण सड़क हादसा, नहर में गिरी फॉर्च्यूनर कार, 5 लोगों की मौत

पंजाब के लुधियाना में देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां, के पायल नगर के नजदीक नहर में एक कार गिर गई। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। एक अन्य बुरी तरह से घायल है। पुलिस का कहना है की कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी होगी। हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ पुष्ट तौर पर कहा जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार रात 11:30 बजे के करीब हुआ। फॉर्च्यूनर कार में सवार होकर 6 लोग जा रहे थे। जब वो पायल के नजदीक गांव झंमट पुल पर पहुंचे, तभी उनकी कार नहर में गिर गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार को नहर से निकवाया। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मिली है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान जतिन्दर सिंह (40) पुत्र भगवंत सिंह, जगतार सिंह (45) पुत्र बावा सिंह, जग्गा सिंह (35) पुत्र भजन सिंह, कुलदीप सिंह (45) पुत्र करनैल सिंह निवासी और जगदीप सिंह (35) पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। कार में सवार संदीप सिंह पुत्र मेवा सिंह निवासी नंगला इस हादसे में बच गए हैं। वह नहर में तैरकर बाहर आने में कामयाब रहे। हादसे में जिंदा बचे संदीप को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मंगलवार को शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।