पंजाब : शारीरक शोषण के चलते हवालात में पहुंचा नशा तस्करों को पकड़ने वाला डीएसपी

बीते कुछ समय पहले एसटीएफ के डीएसपी गुरशरन सिंह ने नशा तस्करों को पकड़ा था। लेकिन अब वे खुद शारीरक शोषण के चलते हवालात में पहुंच गए हैं। उन्हें थाने की हवालात में रात गुजारनी पड़ी। दरअसल, इस डीएसपी को पंजाब पुलिस ने दर दबोचा है। पकड़े गए एसटीएफ के डीएसपी गुरशरन सिंह पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने महिला के बयान पर दुष्कर्म करने के आरोप में केस दर्ज किया है। इस की पुष्टि थाना सिविल लाइन के मुंशी ने फोन पर की।

जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस के एक कर्मी को उसकी पत्नी एवं लड़के समेत उक्त डीएसपी गुरशरन सिंह ने कुछ माह पहले नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद एएसआई की पत्नी जमानत पर जेल से बाहर आई तो उक्त डीएसपी ने उसके साथ संपर्क किया।

सूत्रों से पता चला कि उक्त डीएसपी नशा तस्करी आरोप में पति के साथ पकड़ी गई महिला को एक बार पहले भी होटल में लेकर गया था। जहां पर उक्त डीएसपी ने महिला के साथ शारीरक शोषण किया था। सोमवार को जब उक्त महिला को डीएसपी एक होटल में लेकर गया तो वहां पर पंजाब पुलिस ने छापा मारकर डीएसपी को महिला के साथ कमरे से हिरासत में ले लिया। थाना सिविल लाइन के मुंशी ने फोन पर बताया कि उक्त डीएसपी के खिलाफ महिला के बयान पर एफआईआर नंबर 179 धारा 376 एवं 506 के तहत केस दर्जकर लिया गया।