हरियाणा : स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत में मिली 3 लड़कियां और एक लड़का

आज बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी में पुलिस ने एक एक स्पा सेंटर पर रेड मारी जहां जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था जिसमें आपत्तिजनक हालत में 3 लड़कियां और एक लड़का मिला हैं। पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की कार्रवाई से स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की तरफ से अभी रेड से संबंधित ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। पुलिस चारों आरोपियों को मॉडल टाउन थाना लेकर पहुंची। रेड के दौरान महिला एएसपी भी मौजूद रही। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के सेक्टर-3 एरिया में राजेश पायलट चौक के पास प्रथम मंजिल पर एक स्पा सेंटर खुला हुआ है। स्पा सेंटर पर किसी तरह का कोई बोर्ड नहीं लगाया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि इस स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर बाद मॉडल टाउन पुलिस ने रेड की तो वहां 3 लड़कियां और एक लड़का आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया और फिर थाना भेज दिया।

बता दें कि 6 दिन पहले भी पुलिस ने शहर के धारूहेड़ा चुंगी स्थित एक स्पा सेंटर पर रेड की थी। जहां से पुलिस ने 10 लड़कियों सहित 14 लोगों को पकड़ा गया था। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। वहीं अभी भी कुछ अन्य जगह खुले स्पा सेंटर में इसी तरह का धंधा चल रहा है।