इंदौर में हुआ बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड कर चुका हैं 75 बांग्लादेशी लड़कियों से शादी

मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं जहां सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ हैं। सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए पुलिस लंबे समय से ऑपरेशन चला रही है। पिछले 11 महीने में पुलिस ने 21 बांग्लादेशी लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पुलिस के ऑपरेशन में सागर, आफरीन, आमरीन व अन्य लोगों को पकड़ा गया था। मुनीर फरार हो गया था, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। पुलिस ने गुरुवार को बांग्लादेशी तस्कर मुनीर को सूरत से गिरफ्तार किया था। उसे इंदौर लाकर पूछताछ की जा रही है।

सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड मुनीर उर्फ मुनीरूल ने खुलासा किया है कि वह पूरे भारत में बांग्लादेशी लड़कियों को सप्लाई करता था। वह अबतक 200 से ज्यादा लड़कियों को कॉलगर्ल बना चुका है। इसमें से ज्यादातर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। जिन्हें खुफिया रास्ते से भारत लाकर अलग-अलग शहरों में सप्लाई किया जाता था। बांग्लादेश से आने के बाद लड़कियों को कोलकाता में रखा जाता था। यहां उन्हें ट्रेनिंग दी जाती थी। उनके स्टैंडर्ड को बेहतर किया जाता था। इसके बाद दूसरी ट्रेनिंग मुंबई में होती थी। फिर डिमांड के अनुसार लड़कियों की सप्लाई कर दी जाती थी।

बांग्लादेश के जसोर के रहने वाले मुनीर ने बताया कि उसने अबतक 75 लड़कियों से शादी की है। वह बांग्लादेश में गरीब घरों की लड़कियों से शादी करता था। इसके बाद पोरस बॉर्डर पर नाले के रास्ते उन्हें भारत की सीमा में प्रवेश कराता था और एजेंट्स के जरिए आसपास के गांवों से भारत में प्रवेश करवाता था। इसके बाद उन लड़कियों की तस्करी अलग-अलग शहरों में की जाती थी।