उत्तर प्रदेश : मोहल्ले के अंदर महिला चला रही थी देह व्यापार का धंधा, ताला तोड़ कमरे का नजारा देख पुलिस भी रह गई दंग

समाज में कई आसामाजिक तत्व भी हैं जो अपने गोरखधंधे से माहौल को बिगाड़ने का काम कर रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में जहां एक महिला मोहल्ले के अंदर देह व्यापार का धंधा चला रही थी। इसकी शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को की और पुलिस ने शिकायत पर देर रात यहां कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे जिसके चलते वे कई अन्य स्थानों पर भी दबिश कर सकती हैं। पुलिस के मुताबिक, देह व्यापार करीब दो माह से चल रहा था। बिहार से युवतियां बुलाई जाती थीं। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्थानों से भी महिलाएं लाई जाती थीं।

पूछताछ में पता चला है कि पकड़ी गई एक महिला पुलिसकर्मियों का खाना बनाती थी। उसे यह भ्रम था कि पुलिस के करीब रहने से उस पर कार्रवाई नहीं होगी। यही नहीं, वह मोहल्ले के लोगों पर धौंस जमाती थी। मुकदमे में फंसाने की धमकी भी देती थी।

मोहल्ले के लोगों ने परेशान होकर सोमवार की रात 9:30 बजे कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मनीषा सिंह महिला पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। उनके साथ कोतवाली पुलिस भी थी। पुलिस ने जब कमरे का ताला खोलने के लिए कहा तो बताया गया कि चाबी नहीं है। पुलिस ने जब ताला तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर वह भी दंग रह गई। कमरे में दो पुरुष, चार महिलाएं एवं दो बच्चे मिले। इसके अलावा भारी संख्या में अश्लील साहित्य एवं सामग्री बरामद हुई। कमरे से कई लड़कियों की तस्वीरें, मोबाइल फोन, कास्मेटिक के सामान भी मिले हैं।

कोतवाल सदर एके सिंह ने बताया कि लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। दो पुरुष और महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। इस धंधे में अभी और लोगों के संलिप्त होने की आशंका है। शहर के कई अन्य स्थानों पर भी छापा मारा जाएगा।