उत्तरप्रदेश : मकान में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार मकान किया सील

पुलिस ने करवाई करते हुए एक मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया हैं और मकान को सील कर दिया हैं। आगरा के थाना ताजगंज के बसई खुर्द में एक मकान पर रविवार शाम को पुलिस ने छापा मारा। यहां पर दो युवती और तीन ग्राहक मिले। उन्हें पकड़ लिया गया। वहीं देह व्यापार का संचालक परिवार के साथ फरार हो गया। इस पर मकान पर सील लगा दी गई।

सीओ सदर महेश कुमार ने बताया कि ताजगंज के बसई खुर्द में एक मकान में देह व्यापार की सूचना मिली थी। इस पर थाना ताजगंज, महिला थाना और मानव तस्करी निरोधक शाखा थाना की टीम के साथ छापा मारा गया था। पुलिस के पहुंचने पर मकान के पिछले गेट से 4-5 लोग निकलकर भाग गए। पुलिस पीछे गई, लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके।

दो कमरों में तीन युवक और दो युवती मिलीं। इस पर उन्हें थाने लाकर पूछताछ की। वहीं मकान मालिक के नाम के बारे में आसपास के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया। मकान पर सील लगा दी गई है। आशंका है कि क्षेत्र के कुछ और मकानों में यही कार्य कराया जा रहा है। इस कारण आरोपी को बचाने की कोशिश की जा रही है। इस पर एक टीम को जांच के लिए लगाया गया है। मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

संवाई माधोपुर से आईं थीं युवतियां

पकड़ी गई दोनों युवतियां संवाई माधोपुर की रहने वाली है। उन्हें मकान मालिक ठेके पर बुलाकर लाया था। पुलिस की पूछताछ में युवतियों ने बताया कि एक दिन पहले ही यहां आई थीं। ग्राहक मकान पर ही आते थे। युवतियों का ठेकेदार आधी रकम अपने पास रखता था। वहीं आरोपी युवक ग्राहक हैं। इनमें दिव्यांशु वर्मा निवासी शाहगंज, सुरेंद्र शर्मा निवासी लाल कुर्ती और गिरीश निवासी जरार, बाह हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।