छोटी दिवाली पर अयोध्या जाएंगे PM मोदी, करेंगे रामलला के दर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर यानी छोटी दिवाली पर अयोध्या के दौरे पर जाएंगे। वे यहां रामलला के दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। पीएम मोदी शाम 4:55 बजे रामलला के दर्शन और पूजा करेंगे। इसके बाद शाम 05:05 बजे रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे। वे शाम 06:25 बजे सरयू घाट पर आरती में शामिल होंगे। साथ ही राम की पैड़ी पर होने वाले दीपोत्सव में भी हिस्सा लेंगे।

ऐसा होगा पीएम मोदी का कार्यक्रम?

शाम 4:55 बजे- पीएम मोदी भगवान रामलला विराजमान के दर्शन और पूजा करेंगे।
शाम 05:05 बजे- रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र साइट का दौरा करेंगे।
शाम 05:40 बजे- भगवान राम का राज्याभिषेक करेंगे।
शाम 06:25 बजे- सरयूजी घाट पर आरती करेंगे।
शाम 06:40 बजे- दीपोत्सव में शामिल होंगे।
शाम 07:25 बजे- ग्रीन और डिजिटल आतिशबाजी का नजारा देखेंगे।

21 अक्टूबर को केदारनाथ दौरा

इससे पहले पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा करेंगे। वे केदारनाथ पहुंचकर वहां चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद पीएम मोदी रात वहीं रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को वो बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे दीपावली के दिन 24 अक्टूबर भी हर साल की तरह सैनिकों के बीच ही त्योहार मनाएंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही नरेंद्र मोदी पिछले 8 साल से सैनिकों के बीच दीपावली मनाते आ रहे हैं।