74वें स्वतंत्रता दिवस संबोधन में आत्मनिर्भर भारत पर भी बोले मोदी, कही मेक फॉर वर्ल्ड की बात

प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लंबे समय से आत्मनिर्भर भारत की बात कही जा रही हैं जिसे आज उन्होनें 74वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले पर दिए गए संबोधन में भी शामिल किया हैं। प्रधानमत्री मोदी द्वारा कहा गया कि भारत से कच्चा माल विदेशों में जाता हैं और फिनिश्ड प्रॉडक्ट बनकर भारत लौटता हैं। प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि आज भारत सिर्फ देशवासियों का ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों का पेट भर सकते हैं। आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात कम करना ही नहीं, हमारी क्षमता, हमारी क्रिएटिविटी, हमारी स्किल्स को बढ़ाना भी है।

'अपनी जरूरतें पूरी कर रहा भारत, दूसरे देशों की भी कर रहा मदद'

पीएम ने कहा सिर्फ कुछ महीना पहले तक N-95 मास्क, PPE किट, वेंटिलेटर ये सब हम विदेशों से मंगाते थे। आज इन सभी में भारत, न सिर्फ अपनी जरूरतें खुद पूरी कर रहा है, बल्कि दूसरे देशों की मदद के लिए भी आगे आया है। कौन सोच सकता था कि कभी देश में गरीबों के जनधन खातों में हजारों-लाखों करोड़ रुपए सीधे ट्रांसफर हो पाएंगे? कौन सोच सकता था कि किसानों की भलाई के लिए APMC ऐक्ट में इतने बड़े बदलाव हो जाएंगे।

पीएम ने कहा मेक फॉर वर्ल्ड की बात

लालकिले से पीएम ने कहा आज दुनिया की बहुत बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत का रुख कर रही हैं। हमें Make in India के साथ-साथ Make for World के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को identify भी किया जा चुका है। ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा।