भारत के सबसे बड़ा हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन किया पीएम ने

राजस्थान के कोटा शहर में मंगलवार को देश का अब तक का सबसे लंबा हैंगिंग ब्रिज का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया।

चंबल नदी पर 213.58 करोड़ रुपए की लागत से बना यह हैंगिग ब्रिज कोटा शहर का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है। इस दौरान राजस्थानी भाषा में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी बोले ''हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि पुरानी बुराईयों को खत्म करने में बहुत ताकत लगती है। हमारे सामने ऐसे हालात छोड़कर गए हैं कि बुराईयां इतनी बढ़ गई हैं।
अगर कोई ढीला इंसान होता तो शायद डर जाता, लेकिन हम जरा अलग मिट्टी के बने हैं। हमें चुनौतियों को चुनौती देने की आदत है, हमारा काम देश को आगे ले जाना है''।

10 साल पहले शुरू हुआ था काम

देश के सबसे बड़े हैंगिंग ब्रिज को बनने में पूरे दस साल का समय लगा है। इसका निर्माण 2007 में चम्बल नदी पर शुरू हुआ था। लंबे इंतजार के बाद इस वर्ष इसका काम पूरा हो सका। पिछले सप्ताह ही इस पर ट्रायल के लिए यातायात शुरू किया गया।