एक बार फिर दूल्हा बनने को तैयार हैं विजय माल्या, पिंकी लालवानी बनेगी तीसरी पत्नी

किंगफिशर कंपनी के मालिक विजय माल्या इन दिनों भारत से भागकर लंदन में रह रहे हैं। उनपर स्टेट बैंक से 9000 करोड़ रुपये का लोन वापस न करने के आरोप लगा है। इन विवादों के बाद भगोड़ा विजय माल्या एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। खबरें आ रही हैं कि 62 वर्षीय विजय माल्या गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं। यह माल्या की तीसरी शादी होगी। दोनों पिछले तीन सालों से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। माल्या की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। पिंकी को माल्या के साथ कई बार देखा है। वह उनके के साथ कोर्ट में भी देखी गई हैं।

विजय माल्या की होने वाली तीसरी वाइफ पिंकी लालवानी किंगफिशन एयरलाइंस में एयरहोस्टेस थी। पिंकी और विजय की पहली मुलाकात साल 2011 में हुई थी। पिंकी लालवानी किंगफिशर के विज्ञापन में भी नजर आ चुकी है। विजय माल्या की तीसरी शादी को लेकर अभी तक कोई भी अधिकारिक घोषणा नही की गई है। लेकिन ट्विटर पर दोनों की शादी को लेकर खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। साल 2016 में इनका रिलेशन उस वक्त लाइमलाइट में आया, जब दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। पिंकी और माल्या की उम्र में काफी अंतर है। आरोप झेल रहे विजय माल्या के बुरे दौर में पिंकी उनका सहारा बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह माल्या के साथ हर्टफोर्डशायर स्थित बंगले में रहती हैं, जो लंदन से कुछ ही घंटे की दूरी पर है। विजय माल्या की पहली शादी एयर इंडिया की एयर होस्टेस रहीं समीरा तैय्यबजी से साल 1986 में हुई थी। जोड़ी के बेटे सिद्धार्थ माल्या का जन्म 1987 में हुआ। पहली पत्नी को तलाक देकर माल्या ने अपनी बचपन की दोस्त रेखा से साल 1993 में शादी की थी। रेखा और विजय की दो बेटियां हैं लीना और तान्या। कानूनी तौर पर रेखा और विजय का अब तक तलाक नहीं हुआ है, इसी बीच खबरें गर्म है कि विजय अपनी गर्लफ्रेंड पिंकी लालवानी से शादी करने जा रहे हैं।