GST के दायरे में लाने की अटकलों के बीच पेट्रोल-डीजल की नई रेट जारी, जानें सस्ता हुआ या महंगा

सरकार ने 'एक देश -एक दाम' के अंतर्गत पेट्रोल-डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (विमान ईंधन) को GST के दायरे में लाने पर विचार के बीच बुधवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। ये आज (15 सितंबर) लगातार 10वां दिन है, जब पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर हैं। इससे पहले 05 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों ही ईंधन की खुदरा कीमतों में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई थी। दिल्ली में पेट्रोल 101.19 रुपये प्रति लीटर पर औैर डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर रहा। आखिरी बार 5 सितंबर को बदलाव हुआ था, जब देश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल 15 पैसे तक सस्ते हुए थे। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लंबे समय से बढ़ोतरी नहीं होने के बाद भी कई शहरों में दाम रिकॉर्ड स्तर पर हैं। अभी भी पेट्रोल कई शहरों में 100 के पार है। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करती हैं।

प्रमुख शहरों में 15 सितंबर को पेट्रोल-डीजल की कीमत (रुपये/लीटर)

शहर - पेट्रोल रुपये/लीटर - डीजल रुपये/लीटर

श्रीगंगानगर - 113.07 - 102.31
इंदौर - 109.67 - 97.49
भोपाल - 109.63 - 97.43
जयपुर - 108.13 - 97.76
मुंबई - 107.26 - 96.19
पुणे - 106.82 - 94.3
बेंगलुरु - 104.7 - 94.04
पटना - 103.79 - 94.55
कोलकाता - 101.62 - 91.71
दिल्ली - 101.19 - 88.62
चेन्नई - 98.96 - 93.26
नोएडा - 98.52 - 89.21
लखनऊ - 98.3 - 89.02
आगरा - 98.06 - 88.77
चंडीगढ़ - 97.4 - 88.35
रांची - 96.21 - 93.57

घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर, एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।