Petrol Diesel Price 11 October 2021: लगातार सातवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें नए रेट्स

पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतें इस महीने भी हर रोज बढ़ रही हैं। सोमवार को लगातार सातवें दिन इनके दामों में बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल 30 पैसे और डीजल 35 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। अक्टूबर महीने के शुरुआती 10 दिनों में ही पेट्रोल के दाम में 2.80 रुपए का इजाफा हो गया है। वहीं, डीजल के दाम में 3.30 रुपए की बढ़ोतरी का जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल प्रति लीटर 104.44 रुपये पर चला गया। वहीं डीजल भी छलांग लगा कर 93.18 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये पार हो चुका है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।
चार महानगरों में पेट्रोल डीजल का भाव

- दिल्ली पेट्रोल 104.44 रुपये और डीजल 93.18 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई पेट्रोल 110.41 रुपये और डीजल 101.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई पेट्रोल 101.79 रुपये और डीजल 97.59 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता पेट्रोल 105.09 रुपये और डीजल 96.28 रुपये प्रति लीटर

शहर पेट्रोल (रुपये/लीटर) डीज़ल (रुपये/लीटर)

हैदराबाद - 108.64 - 101.66
बेंगलुरु - 108.08 - 98.89
पटना - 107.64 - 99.72
रांची - 98.94 - 98.34
लखनऊ - 101.47 - 93.61
भोपाल - 113.00 - 102.29
चंडीगढ़ - 100.53 - 92.90घर बैठे चेक करें अपने शहर का रेट्स

देश की तीनों ऑयल मार्केटिंग कंपनी HPCL, BPCL और IOC हर रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल डीज़ल के नए रेट जारी करती है। नए रेट्स के लिए आप वेबसाइट पर जाकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर SMS के जरिए भी रेट चेक कर सकते है। आप 92249 92249 नंबर पर SMS भेजकर भी पेट्रोल डीजल के भाव के बारे में पता कर सकते हैं।

आपको RSP<स्पेस> पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 पर भेजना पड़ेगा। अगर आप दिल्ली में हैं और मैसेज के जरिये पेट्रोल डीजल का भाव जानना चाहते हैं तो आपको RSP 102072 लिखकर 92249 92249 पर भेजना होगा।