पाकिस्तान में भी धूमधाम से मनाई गई दिवाली, कराची के स्वामी नारायण मंदिर में उमड़ी भीड़

देश में शनिवार को दिवाली (Diwali 2020) का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दिवाली के मौके पर लोगों ने घरों में दीप जलाएं और अपने घरों को रंगीन रोशनी से रोशन किया। दिवाली का त्योहार भारत के साथ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) में भी धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर कराची के स्वामी नारायण मंदिर को रंगी रोशनी से सजाया गया था। यहां पहुंचे लोगों ने मंदिर में दीप जलाए। पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हिंदुओं ने दीपावली का पर्व काफी धूमधाम के साथ मनाया। पाकिस्तान के कराची मं हिंदू समुदाय के लोगों ने पूरे जोश के साथ दिवाली मनाई और दीप जलाए।

इस खास मौके पर कराची के स्वामी नारायण मंदिर को रंगी रोशनी से सजाया गया था। यहां पर रंगीन लाइट और रंगोली की सजावट की गई थी। इस मौके पर स्वामी नारायण मंदिर में खासी भीड़ उमड़ी और हर किसी ने मिलकर दिवाली का त्योहार मनाया।

दिवाली के खास मौके पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने हिंदुओं को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, सभी हिंदू नागरिकों को हैप्पी दिवाली।

पाकिस्तान में 1947 में हिंदुओं की जनसंख्या कुल आबादी की करीब 24% थी जो अब घटकर महज 1% के आसपास रह गई है। पाकिस्तान में बड़ी संख्या में हिंदुओं का धर्मांतरण कर दिया गया। जिसके बाद बहुत से लोगों को यहां से पलायन करना पड़ा।