कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन बहुत जरूरी हैं ताकि संक्रमण पर लगाम लगाई जा सकें। भारत में वैक्सीनेशन का अभियान जोरों पर हैं। लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में वैक्सीनेशन का अभियान फिसड्डी साबित हुआ हैं।कोरोना महामारी के बीच टीकाकरण में पाकिस्तान सबसे पीछे है। यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड द्वारा किए गए आकलन के अनुसार, यहां प्रति 100 व्यक्ति पर एक को टीका लगा है।
रिपोर्ट के अनुसार, शिसेल्स पहले, इजराइल दूसरे जबकि संयुक्त अरब अमीरात दुनिया भर में तीसरे नंबर पर है। भारत में प्रति व्यक्ति पर 11 लोगों को ही टीका लगा है। द न्यूज इंटरनेशनल की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव में प्रति 100 व्यक्ति पर टीके की 73, चीन में 17, नेपाल में 7, बांग्लादेश में 5.2, श्रीलंका में 4.2, ईरान में 1.1 और अफगानिस्तान में 0.6 लोगों को टीके की एक खुराक लगी है।आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में अब तक टीके की 180 करोड़ खुराक लग चुकी है जो प्रति 100 पर 14 डोज के बराबर है। 83 फीसदी टीका उच्च व उच्च मध्यम आय वाले देशों के लोगों को दिया गया है। सिर्फ 0.2 फीसदी टीके की खुराक कम आय वाले देशों के लोगों को दी गई है। अफ्रीका दुनिया का एकमात्र द्वीप है जहां टीकाकरण की रफ्तार सबसे धीमी है।