आज गुरुवार को पाकिस्तान के सिंध प्रांत में दर्दनाक घटना हुई जिसमें भीषण हादसे के दौरान एक तेज रफ्तार बस राजमार्ग पर पलट गई जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई और 32 घायल हो गए। खराब बुनियादी ढांचे और यातायात कानूनों की अवहेलना के कारण पाकिस्तान में ऐसे कई सड़क हादसे होते हैं।
जानकारी के अनुसार, सिंध प्रांत के सुक्कुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। बस मुल्तान से कराची जा रही थी। हादसे के दौरान अधिकतर यात्री सो रहे थे। कई घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बस में फंसे सभी यात्रियों को निकाल लिया गया है। स्थानीय लोगों के यात्रियों को बाहर निकालने के बाद बस को भी क्रेन की मदद से सीधा किया गया।