पंजाब : होली की पार्टी के दौरान आपस में भिड़े दो गुट, चली गोलियां, एक युवक की मौत

पंजाब के मुल्लांपुर में होली की पार्टी के दौरान दो गुट आपस में भीड़ गए और गोलियां चल गई जिसमें एक युवक की मौत हो गई हैं। यहां सोमवार शाम विवाद होने पर एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के लोगों पर फायरिंग कर दी। इस हादसे में 23 साल के सतनाम सिंह की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक घायल हुआ जिसका इलाज सिविल अस्पताल में जारी हैं। पुलिस ने दो लोगो पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार, सतनाम सिंह अपने एक रिश्तेदार के साथ अपने गांव माजरा में सोमवार शाम होली की पार्टी कर रहे थे। इस दौरान वहां दो लड़के आए। दोनों उनके पुराने जानकार थे। इनकी पहले भी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। पार्टी में दोनों गुटों के बीच फिर विवाद हो गया। इस दौरान बिल्ला नाम के युवक ने सतनाम पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से सतनाम और एक अन्य युवक घायल हो गए। सतनाम को पीजीआई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूसरे युवक को गंभीर हालत में खरड़ सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं हमला करने वाले जिप्सी में फरार हो गए।