दिल्ली: मास्क बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, एक की मौत

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार तड़के मास्क बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। यह आग सुबह 4 बजे के आसपास लगी। आग मायापुरी फेज 1 स्थित फैक्ट्री में लगी है। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

फायर ब्रिगेड की टीम ने फैक्ट्री की दीवार और दरवाजा तोड़कर 3 लोगों को रेस्क्यू किया। घायलों को दिन दयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है यहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक पहचान 45 साल के जुगल किशोर के रूप में हुई है। जबकी 24 साल के फिरोज अंसारी और 18 साल के अमन अंसारी को बचा लिया गया। यह आग फैक्ट्री में तीसरी मंजिल पर लगी।