कॉलगर्ल के साथ दिखे BJP के नेता विकास दुबे, वायरल हुई अश्लील फोटो

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (BJYM) के नेता विकास दुबे उर्फ दीपू की एक युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो सामने आई है। विकास दुबे BJYM के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं। ये फोटो दो साल पहले की बताई जा रही है। तब विकास नेपाल के काठमांडू में टूर पर गए थे और एक बार में युवती के साथ आपत्तिजनक फोटो खिंचवाई थी। युवती कॉलगर्ल बताई जा रही है। बार में युवती के साथ विकास दुबे की आपत्तिजनक फोटो सामने आई तो राजनीतिक गलियारे में चर्चाएं शुरू हो गईं। इसके साथ ही विकास की फोटो अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई केंद्रीय मंत्रियों के साथ आई है। पार्टी के कई नेताओं ने भी दबे जुबान से विकास दुबे पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

BJYM के क्षेत्रीय अध्यक्ष विकास दुबे, नारायण सिंह भदौरिया और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संदीप ठाकुर की दोस्ती काफी चर्चित रही है। हालांकि अब तीनों में फूट पड़ गई है। हाल ही में नारायण के जन्मदिन पार्टी में पुलिस की छापेमारी हुई थी। आरोप है कि ये छापेमारी संदीप के इशारे पर ही हुई थी। इसके बाद नारायण गुट ने संदीप की पोल खोलनी शुरू कर दी। मालूम चला कि संदीप ने सत्ता में धमक के सहारे अपने ऊपर लगे सभी आपराधिक मुकदमें खत्म करवा दिया। यहां तक ही हिस्ट्री शीट भी खत्म हो गई। अब संदीप दुबे की तस्वीरें सामने आ गईं हैं।

विकास के दायरे में 17 जिले आते हैं

कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष के दायरे में 17 जिले आते हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष इन जिलों का प्रभारी होता है। तमाम आरोपों के बाद भी भाजपा के पदाधिकारियों ने विकास को जुलाई-2018 क्षेत्रीय अध्यक्ष बना दिया। विकास दुबे पर छात्र जीवन से ही कई अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। सबसे पहले 1996 में उनके खिलाफ गोविंद नगर थाने में हत्या का प्रयास, रासुका, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसके बाद किदवई नगर में 2009 में हत्या के प्रयास की एफआईआर हुई थी। एक दर्जन से अधिक गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई तो इसके पुलिस से बचने के लिए राजनीति का सहारा लिया।