गूगल ने मैप में जोड़ा रोड एडिटिंग टूल फीचर, अब आप खुद जोड़ पाएंगे लापता सड़कें

गूगल अपने सर्विस को समय के साथ अपडेट करता रहता हैं और उसमें नए फीचर जोड़ता है। ऐसे में गूगल ने अब रोड एडिटिंग टूल फीचर जोड़ा हैं जिसकी मदद से मैप में अब आप खुद मैप को ड्रॉ करके डायरेक्ट अपडेट कर सकते हैं। गूगल ने 80 से अधिक देशों में यह सुविधा दी है। गूगल के यूजर्स अब अपनी यात्रा के दौरान उन रास्तों को भी गूगल मैप्स पर जोड़ पाएंगे, जो तय रूट का हिस्सा नहीं हैं। इस टूल की मदद से अब यूजर्स मैप्स पर लापता सड़कों को जोड़ने और गलत नाम को हटाने या नाम बदलने का काम कर सकते हैं।

इन स्टैप्स को फॉलो करें

maps.google.com पर साइड मेनू बटन पर क्लिक करें, यहां Edit the map में जाकर Missing Road को सलेक्ट करें। अब मैप्स को एडिट कर पाएंगे। आप लापता सड़कों को लाइन ड्रॉ करके, नाम बदलकर, डायरेक्शन बदलकर और गलत सड़कों को हटाकर जोड़ पाएंगे।

यूजर के योगदान को भी दिखाएगा गूगल

मैप्स पर यूजर किसी बंद सड़क के बारे में भी डिटेल से बता पाएंगे। जैसे, सड़क कितनी तारीख तक बंद है? बंद होने का कारण क्या है? अब नया डायरेक्शन क्या है? सुझाव और एडिटिंग की पुष्टि के बाद यूजर के योगदान को भी दिखाया जाएगा।

अपनों की लोकेशन भी बताएगा गूगल मैप्स

गूगल मैप्स की मदद से आप ये भी पता कर सकते हैं कि क्या आपका बच्चा स्कूल से घर पहुंच चुका है? इसके लिए गूगल मैप्स को फोन में डाउनलोड कर दोस्तों से या परिवार के सदस्य से रियल टाइम लोकेशन ऑन करने को कह सकते हैं। इसके बाद आप और वो दोनों एक दूसरे की लोकेशन को ट्रैक कर सकते हैं। पहली बार आपको न्यू शेयर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। लोकेशन शेयरिंग के दौरान आप समय भी सलेक्ट सकते हैं।