Nostradamus Predictions 2022: महंगाई होगी बेकाबू, पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड, साल 2022 के लिए नास्त्रेदमस की ये डराने वालीं भविष्यवाणियां

फ्रांस में 14 दिसंबर, 1503 को जन्मे नास्त्रेदमस ने 'लेस प्रोफेटीस' नाम की एक किताब में दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं। उनके द्वारा की गई भविष्यवाणियों में से 70 फीसदी हर साल सच साबित होती हैं। 2021 के लिए उन्होंने महामारी, अकाल और तबाही जैसी भविष्यवाणियां की थीं जिन्हें कोरोना वायरस और दुनिया भर में इससे मची तबाही से जोड़ कर देखा जा सकता है। साल 2022 के लिए भी नास्त्रेदमस ने कुछ चौंकाने वाली भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions for 2022) की हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में...

महंगाई होगी बेकाबू

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों के अनुसार, 2022 में, महंगाई नियंत्रण से बाहर हो जाएगी और अमेरिकी डॉलर में तेजी से गिरावट आएगी। भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 में सोने, चांदी और बिटकॉइन को ही संपत्ति माना जाएगा जिसमें लोग अधिक पैसा निवेश करेंगे।

पृथ्वी को नष्ट कर देगा ऐस्टरॉइड

2022 की भविष्यवाणी में नास्त्रेदमस ने कहा है कि एक बड़ी चट्टान समुद्र में गिरेगी और इसकी वजह से भयंकर लहरें उठेंगी जो पृथ्वी को चारों तरफ से घेर लेंगी। समुद्र का पानी बढ़ने से भारी क्षति पहुंच सकती है।

विनाशकारी परमाणु बम फटेगा

भविष्यवाणी की भविष्यवाणी के अनुसार, अगले साल एक विनाशकारी परमाणु बम फट जाएगा और इसकी वजह से जलवायु परिवर्तन होगा। इस परमाणु बम के फटने की वजह से पृथ्वी की स्थिति में भी बदलाव आ सकता है।

तीन दिनों तक पूरी दुनिया में रहेगा अंधेरा

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 तबाही और उसके बाद शांति लाएगा। इस शांति से पहले पूरी दुनिया में करीब तीन दिनों तक अंधेरा छा जाएगा। पतझड़ के समय पहाड़ों पर बर्फ गिर सकती है। कई देशों के युद्ध शुरू होते ही खत्म हो जाएंगे, एक प्राकृतिक घटना इसे खत्म कर देगी। तीन दिन के अंधेरे के बाद लोगों के जीवन से आधुनिकता का अंत हो जाएगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मानव जाति पर हमला

भविष्यवाणी की भविष्यवाणी के अनुसार 2022 में पर्सनल कंप्यूटर का ब्रेन मनुष्यों पर नियंत्रण करने में सक्षम होगा। अगला साल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव इंटरफेस वाले कंप्यूटर का होगा और रोबोट मानव जाति को नष्ट कर देंगे।

फ्रांस में आएगा बड़ा तूफान

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के अनुसार, साल 2022 में फ्रांस में एक बड़ा तूफान आएगा। इसकी वजह दुनिया के कई हिस्सों में भीषण आग, सूखा और बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्यवाणी की मानें तो 2022 में विश्वव्यापी भुखमरी फैलेगी।

भूमध्य सागर में धमाका

भविष्यवाणी के अनुसार मेनोर्का द्वीप के पास, भूमध्य सागर में मिसाइल के परीक्षण के दौरान एक बड़े विस्फोट की आशंका है।