बेटी ईशा की सगाई में जमकर नाचीं नीता अंबानी, देखे विडियो

देश के सबसे बड़े व प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी व नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई सोमवार शाम आनंद पिरामल के साथ हो गई। आनंद पिरामल कारोबारी मशहूर उद्योगपति और पिरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पिरामल के पुत्र हैं। बता दें कि रविवार को खबर आई थी कि आनंद ने ईशा को प्रपोज किया है। सोमवार को मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटिला में इस अवसर पर एक ग्रैंड पार्टी रखी गई। इसमें बॉलीवुड, खेल जगत से लेकर तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं। यहां कई बिजनेसमैन के अलावा आमिर खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स भी नजर आए। शाहरुख खान अंबानी परिवार के काफी करीबी हैं। पिछली बार आकाश अंबानी की सगाई में भी उन्हें देखा गया था।

सगाई से एक दिन पहले ईशा अंबानी और आनंद पिरामल पूरे परिवार के साथ इस्कॉन मंदिर भी गए थे [ देखे तस्वीरे ]। सगाई में ईशा और उनकी मां नीता के डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी। नीता अंबानी ने अपनी बेटी के लिए कंगना रनौत के गुजराती गाने पर डांस किया। पत्नी को डांस करता देख मुकेश अंबानी खुद को रोक नहीं पाए। मुकेश अंबानी ने पीछे खड़े होकर ताली बजाई और नीता अंबानी को चियर किया। इसके बाद ईशा और उनकी मां नीता ने एक साथ 'नच दे ने सारे गल मिल के' गाने पर डांस किया। इस आलीशान पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। करण जौहर ने आकाश और ईशा के साथ एक तस्वीर अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। करण जौहर इससे पहले सोनम कपूर के मेहंदी फंक्शन में भी शामिल हुए थे। करण जौहर भी अंबानी परिवार के अच्छे दोस्त हैं। खबरों की मानें तो मुकेश अंबानी अपने दोनों बच्चों आकाश और ईशा की शादी एक साथ दिसंबर में करना चाह रहे हैं।