बिहार : शादी के पांच दिन बाद ही जेवर-कपड़े लेकर चचेरे भाई के साथ फरार हुई नवविवाहिता

बिहार के शेखपुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया हैं जहां एक नवविवाहिता शादी के पांच दिन बाद ही जेवर-कपड़े लेकर चचेरे भाई के साथ फरार फ़ो गई। लड़की ने पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करवाई तो खुलासा हुआ। लड़की के पिता ने बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। मामले में बरबीघा थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक जयशंकर मिश्रा ने बताया कि अगवा युवती की बरामदगी के लिए छापामारी की जा रही है।

मामला बरबीघा थाना क्षेत्र के सामस गांव का है। 5 फरवरी को पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र निवासी लड़की की शादी शेखपुरा के बरबीधा थाना क्षेत्र निवासी लड़के से हुई थी। यह अरेंज मैरिज थी। शादी के बाद लड़की मायके से विदा होकर आई। 4 दिनों तक वह अच्छे से ससुराल में रही। वह अपने प्रेमी के साथ मिलकर क्या करने वाली थी, इसकी किसी को भनक तक नहीं लगी।

परिजनों के मुताबिक, 10 फरवरी यानी गुरुवार को वह ससुराल से गायब हो गई। पति और ससुराल वालों ने जांच किया तो पाया कि कमरे में सोने-चांदी के जेवरात भी नहीं थे। इसके बाद लड़की के पिता को फोन कर बताया कि उनकी पुत्री गहना-जेवर के साथ कहीं भाग गई है। आननफानन में लड़की के घरवाले उसके ससुराल पहुंचे। खोजबीन के बाद पता चला कि लड़की को उसका चचेरे भाई ही शादी की नीयत से लेकर भाग गया है।