कोरोना का कहर: न्‍यूजीलैंड ने भारतीयों के प्रवेश पर 11 से 28 अप्रैल तक लगाई रोक

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए न्यूजीलैंड सरकार ने गुरुवार को बड़ा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अडर्न ने 11 से 28 अप्रैल तक भारत से आने वाले सभी यात्रियों की एंट्री पर अस्थायी रूप से पाबंदी लगा दी है। इसके अलावा अडर्न ने अपने देश के नागरिकों के भी भारत से वापस आने पर फिलहाल के लिए रोक लगा दी है। न्यूजीलैंड का यह फैसला उस वक्त आया है जब देश में कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख से ज्यादा आने लगे हैं।

दरअसल, स्थानीय मीडिया के मुताबकि न्यूजीलैंड में मिले कोरोना वायरस के 23 नए मामलों में से 17 भारत से आए थे, जिसके बाद यह फैसला लिया गया है। यह प्रतिबंध रविवार (11 अप्रैल) से शुरू होगा और 28 अप्रैल तक लागू रहेगा। देश में कोरोना वायरस के अब तक 2,531 मामले दर्ज किए गए हैं।

बता दें कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। दुनिया में सबसे ज्यादा केस हर दिन भारत में ही आ रहे हैं। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है।

मिले 1.26 लाख से ज्यादा मरीज

आपको बता दे, बुधवार को रिकॉर्ड 1 लाख 26 हजार 265 संक्रमित मरीज मिले। इसके पहले 6 अप्रैल को एक दिन के अंदर 1.15 लाख लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके अलावा बुधवार को 684 मरीजों की मौत भी हो गई और 59 हजार 129 लोग रिकवर हुए। इसी के साथ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1.29 लाख से अधिक हो गया है। इनमें 1.18 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.66 लाख मरीजों की मौत हो गई। 9 लाख 5 हजार मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। देश में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज महाराष्ट्र से मिल रहे है। यहां बुधवार को 59 हजार 907 नए मरीज मिले। 30 हजार 296 मरीज ठीक हुए और 322 की मौत हो गई। राज्य में अब तक 31.73 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 26.13 लाख लोग ठीक हुए हैं, जबकि 56 हजार 652 की मौत हुई है। यहां फिलहाल करीब 5.01 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।