पिता के लिए महिला ने मांगा ऑक्सीजन सिलेंडर, पड़ोसी ने अपने साथ सोने की रख दी शर्त

कोरोना वायरस से जूझ रहे लोगों और उनके परिजनों को कुछ शर्मनाक घटनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में ट्विटर पोस्ट के जरिए एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। एक महिला अपने पिता ने लिए पड़ोसी से ऑक्सीजन सिलेंडर मांगती है। लेकिन पड़ोसी ने सिलेंडर के बदले अपने साथ सोने की शर्त रख दी। यह मामला सोशल मीडिया के जरिए सामने आया है। जानकारी के मुताबिक भावरीन कंधारी नाम की एक ट्वटर यूजर ने इस घटनाक्रम को ट्वीट कर सार्वजनिक किया। उन्होंने लिखा, 'मेरी एक दोस्त की बहन को उसके पिता के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की जरूरत थी। उसके पड़ोसी ने सिलेंडर के बदले अपने साथ सोने को कहा। इस पर क्या कार्रवाई की जा सकती है। जबकि वो मना कर देगा कि उसने नहीं बोला है।'

ट्वीट करने के बाद भावरीन कंधारी ने कुछ पत्रकारों से इस मामले की पुष्टि भी की है। इस ट्वीट वायरल होते ही लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे।

ऑक्सीजन सिलेंडर के बदले शर्मनाक शर्म रखने वाले पड़ोसी के खिलाफ लोगों का गुस्सा सामने आ रहा है। किसी ने कहा कि उसका नाम सार्वजनिक कर दिया जाए, ताकि उसे शर्म महसूस हो। किसी ने लिखा कि उस शख्स के ऊपर पुलिस में मामला दर्ज करा दिया जाए। आपदा के समय मदद मांग रहे लोगों को ऐसी कई तरह की घिनौनी शर्तों और कमेंट्स का शिकार होना पड़ रहा है।