20 जनवरी को अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा शपथ ग्रहण की गई थी। इस दौरान कार्यक्रम में हजारों सुरक्षा गार्ड तैनात किए गए थे। इसमें बड़ी चूक सामने आई हैं क्योंकि नेशनल गार्ड में 100 से 200 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये खबर रायटर्स के हवाले से आई है।
संयुक्त राज्य अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद संभालते ही कोरोना वायरस से निपटने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। बाइडन ने मास्क पहनने के नियमों को सख्त किया है और विदेशों से अमेरिका आने वाले व्यक्तियों को क्वारंटीन करने का आदेश दिया है।
व्हाइट हाउस में 10 कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने कहा कि देश में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा अगले महीने चार लाख से बढ़कर पांच लाख तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति से बचने के लिए प्रभावी निर्णय लेना जरूरी है।बाइडन ने कहा, हम इस समय एक राष्ट्रीय आपातकाल में हैं, और इस बार हम उसी के अनुसार व्यवहार करेंगे। उन्होंने कहा कि वह जनता के उस भरोसे को एक बाख फिर कायम करना चाहते हैं जिसे अमेरिकी सरकार ने डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल में खो दिया था।
व्हाइट हाउस के नए कोविड-19 रिस्पॉन्स कोऑर्डिनेटर जेफ जाइंट्स ने ट्रंप प्रशासन