केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के मंत्रिमंडल में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ. बुधवार शाम 6 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने शपथ ली। उस मुहूर्त में, जिसमें किए सभी काम सफल होते हैं। नए चेहरों, विभिन्न जातियों, क्षेत्रों से लोगों को शामिल किया गया है. कई मंत्रियों के इस्तीफे लिए गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी के इस मंत्रिमंडल में हुए फेरबदल में चुनावी रणनीति भी दिखाई दे रही है. अगले साल के शुरू में होने वाले 5 राज्यों के चुनाव और उसके बाद फिर गुजरात और हिमाचल के चुनावों पर भी इसमें पूरा ख्याल रखा गया है. नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा 7 उत्तर प्रदेश और फिर 5 गुजरात से हैं। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को प्रमोट किया गया है।
मोदी ने इन्हें प्रमोट किया
अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मांडविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरुषोत्तम रूपाल को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।
उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री:
अनुप्रिया पटेल पंकज चौधरी भानुप्रताप सिंह वर्मा सत्यपाल सिंह बघेल कौशल किशोर बीएल वर्मा अजय कुमार
गुजरात से 5 मंत्री:
मनसुख मंडाविया पुरुषोत्तम रूपाला दर्शना विक्रम जरदोश देवसिंह चौहान महेंद्र भाई मुंजापारा
कर्नाटक से 5 मंत्री:
राजीव चंद्रशेखर शोभा करंदलाजे ए नारायण स्वामी भगवंत खूबा
महाराष्ट्र से 4 मंत्री:
नारायण राणे कपिल पाटिल भगवत कृष्ण राव कराड़ भारती प्रवीण पवार
पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री:
सुभाष सरकार शांतनु ठाकुर जॉन बारला नीतीश प्रामाणिक
बिहार से 3 मंत्री:
पशुपति कुमार पारस आरसीपी सिंह राजकुमार सिंहमध्यप्रदेश से 2 मंत्री: