IPL 2021 : रोहित शर्मा ने फिर दिया अपने जूतों से संदेश, पैदा की समुद्री जीवन के प्रति जागरुकता

बीते दिन मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले गए मैच में मुंबई ने जीत दर्ज की। इस मैच में फिर एक बार मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा अपने जूतों से सामाजिक संदेश देते दिखे जिसमें उन्होंने समुद्री जीवन के प्रति जागरुकता पैदा करने का काम किया। इस बार उन्होंने जूतों पर एक खूबसूरत कलाकारी से कोरल बचाने की अपील की है। इससे पहले उन्होंने उद्घाटन मैच में आरसीबी के खिलाफ अपने जूतों पर गैंडा और केकेआर के साथ दूसरे मुकाबले में प्लास्टिक मुक्त समुद्र का संदेश दिया था।

दरअसल, कोरल समुद्र तल में पाया जाने वाला बिना रीढ़ की हड्डी वाला जंतु है। वन्य जीव जंतुओं, समुद्री जीवों और उनसे बनी चीजों की तस्करी भी होती है। वन्य जीव प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत यह गैरकानूनी है और वाइल्ड लाइफ एक्ट में शेड्यूल वन के तहत प्रतिबंधित है। समुद्र तलहटी में करीब पांच हजार स्पीशीज पाई जाती है जिसमें ऑक्टोपस, स्टारफिश और मछलियों का घर होता है।