मुंबई में बन रहा है महेंद्र सिंह धोनी का घर, साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होते ही इस टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) दुबई से अपने शहर रांची लौट आए हैं। आपको बता दे, महेंद्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ लंबे समय से रांची में ही रह रहे हैं। रांची में अपने घर के अलावा उनके पास अलीशान फार्म हाउस भी है जिसकी कई तस्वीरें साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हालांकि इस बार उन्होंने फैंस को अपने नए घर की झलक दिखाई है।

धोनी और साक्षी मुंबई में नया घर बना रहे हैं जिसका काम पूरी तेजी से चल रहा है। साक्षी ने नए घर में चल रहे काम की तैयारी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, नया घर। आर्किटेक्ट डिजाइनर शांतनु गर्ग धोनी और साक्षी के इस नए घर को डिजाइन कर रहे हैं। उन्होंने भी इस घर की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मेरे सपने की आखिरी कास्ट। इसमें उन्होंने साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी को भी टैग किया।

साक्षी और धोनी की शादी को 10 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों ने साल 2010 में शादी की थी। उसमें धोनी भारतीय टीम के कप्तान थे। साल 2015 में उनके जीवन में बेटी जीवा आई।

बाइक से अकेले घूमने निकले धोनी

वहीं, दुबई से अपने शहर रांची लौटने के बाद धोनी अपने बाइकिंग के शौक को पूरा करते दिखे। सोमवार को वे यामाहा की अपनी सबसे पुरानी बाइक से रांची के रिंग रोड पर घूमते दिखे। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद सोमवार को पहली बार धोनी बाइक लेकर रांची की सड़कों पर निकले। वे रिंग रोड पर सिमलिया स्थित अपने आवास से कहीं जा रहे थे। बता दे, धोनी 2 नवंबर को ही रांची लौट आए थे।

आपको बता दे, महेंद्र सिंह धोनी बाइक के जबरदस्‍त शौकीन हैं और उनके पास महंगी बाइक्स के कलेक्शन हैं। वे अक्सर बाइक लेकर रांची की सड़कों पर घूमते नजर आते हैं।