एक दो नहीं बल्कि 23 बाइक्स का कलेक्शन है महेंद्र सिंह धोनी के पास, ये 10 है खास

एम एस धोनी उन लोगो में से है जिन्हें बहुत चीजों का कलेक्शन करने का शौक है। धोनी को अलग अलग ब्रांड्स की बाइक्स का कलेक्शन करने का शौक है। उनका ये अंदाज़ सबसे हटके नजर आता है। धोनी के पास 23 बाइक्स का कलेक्शन है। जिनकी कीमत लाखो की है। इन बाइक्स के सुपर बाइक्स, क्लासिक रेट्रो जैसी बाइक्स है जिनमे कुछ के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे है ...

# Kawasaki Ninja H2

एम् एस धोनी ये बाइक्स की मार्केट प्राइस 33.30 लाख से शुरू है। इस बाइक में 998 सीसी का चार सिलेंडर वाला इंजन मौजूद है। यह इंजन टू व्हीलर को 11000 आरपीएम पर 200 हॉर्सपावर की ताकत देता है।

# Ducati 1098

इस बाइक की कीमत 25-30 लाख से शुरू है। ये बाइक भी धोनी के कलेक्शन में है।

# Yamaha Thundercat

इस बाइक की कीमत 7 लाख से शुरू है। यह भी कलेक्शन में है।

# Harley Davidson FatBoy

इस बाइक में 1690 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 65 बीएचपी की ताकत पैदा करती है। धोनी को इस टू व्हीलर को कई बार रांची में चलाते हुए देखा गया है। इसकी भारत में कीमत 17 लाख रुपये है।

# Kawasaki Ninja ZX14R

यह कावासाकी बाइक्स की दूसरी रेंज है। जिसकी कीमत 17.9 लाख से शुरू है।

# Confederate X132 Hellcat

यह दुनिया की रेयरेस्ट बाइक्स में से एक है। इस दोपहिया की विश्व भर में मात्र 150 यूनिट्स हैं। साउथ इस्ट एशिया में ये टू व्हीलर केवल महेंद्र सिंह धोनी के पास है। महेंद्र सिंह धोनी के अलावा ये बाइक ब्रैड पिट, टॉम क्रूज और डेविड बेहकम जैसे लोगों के पास है। इस बाइक की कीमत 36 लाख शुरू है।

# Suzuki Shogun

1990 में इस बाइक की कीमत 18,000 से 20,000 हुआ करती थी, बाइक में 108.2 सीसी का दो स्ट्रोक वाला इंजन लगा था।

# Yamaha RD350

1983 में इस बाइक की कीमत 30,000 हुआ करती थी, राजदूत एक समय में सड़को पर राज करती थी। हालांकि अब यह बाइक सड़कों पर नजर नहीं आती है।

# BSA Goldstar

350 से 500 CC की ये बाइक 1938 में आई थी।

# Norton Jubilee 250

16 लाख से इस बाइक की कीमत शुरू है।