मध्यप्रदेश : तय समय पर होगी बोर्ड परीक्षाएं, 10वीं के एग्जाम 18 से तो 12वीं के होंगे 17 फरवरी से

प्रदेशभर में आज 1 फरवरी से स्कूल खुले हैं और इस कोरोना के बीच बोर्ड परीक्षाओं पर संशय जताया जा रहा हैं था जिसे दूर करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया और बताया कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होगी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं तय समय पर होंगी। 10वीं के एग्जाम 18 फरवरी से 10 मार्च तक और 12वीं के 17 फरवरी से 12 मार्च तक होंगे। पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। छात्रों को सलाह है कि कम समय बचा है। अच्छी तैयारी और मन से परीक्षा दें।

कोरोना को देखते हुए पहली बार पेपर फरवरी में शुरू हो रहे हैं। एमपी बोर्ड टाइम टेबल मंडल की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर जारी किया गया है। 10वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी 2022 से शुरू होगी जो 10 मार्च 2022 तक चलेगी और वहीँ 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2022 से शुरू होकर 12 मार्च 2022 तक होंगे. परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए परीक्षार्थी को सुबह 8.30 बजे उपस्थित होना जरूरी है। छात्रों को सुबह 8.45 बजे तक ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उसके बाद आने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने नहीं दिया जाएगा।