सहारनपुर : फांसी के फंदे पर झूली दो बच्चों की मां, बिना कारवाई के परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के गांधीनगर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां दो बच्चों की मां फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना बुधवार की रात को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर मृतका के परिजन भी गांधीनगर पहुंचे। दोनों पक्षों ने कोई कार्रवाई किए बगैर ही शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया। कोतवाल बताया कि मृतका के परिजनों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर शव का अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी। ऐसे में पोस्टमार्टम कराकर शव उन्हें सौंपा।

गांधीनगर कॉलोनी निवासी राहुल की वर्ष 2012 में गंगोह के गांव मोहनपुरा निवासी मोनिका के साथ आठ साल पहले शादी हुई। दोनों के दो बेटे हैं। युवक अपने साले के साथ यमुना नगर में काम करता है। घटना की रात में मृतका के पति काम से बाहर थे। बुधवार की रात में वह अपने कमरे में सोई हुई थी। गुरुवार सुबह के समय करीब सात बजे तक जब दरवाजा नहीं खुला तो मृतका की सास ने आवाज दी। कोई जवाब नहीं मिलने पर जब खिड़की से झांक कर देखा तो उसका शव छत के पंखे से झूल रहा था।