हुआ रिश्तों का खून, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने कर डाली बेटे की हत्या, मासूम ने दोनों को देखा था आपत्तिजनक हालत में

किसी भी बच्चे के लिए उसकी मां ही सबकुछ होती हैं और बच्चों के लिए एक मां कुछ भी कर गुजरती हैं। लेकिन इसके उलट हिमाचल प्रदेश में एक कलयुगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बच्चे की जान ले ली। मासूम ने अपनी मां को अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था जिसके बाद दोनों ने उसकी दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार घटना 14 सितंबर की है। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के गांव मुल्ला खेड़ा निवासी राम आसरा ने पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह तीन साल से किराये के मकान में रहता है।

उसके चार लड़के और एक लड़की है। 9 साल का बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। यह 14 सितंबर को अचानक गायब हो गया। जब उसने पत्नी से पूछा तो उसने बताया कि वो बुआ के घर गया है। 15 सितंबर को उसने बुआ से बेटे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि 14 सितंबर को वो उसके घर आया ही नहीं। इस पर 16 सितंबर को दूसरे बेटे अमनदीप और अन्य लोगों की मदद से बेटे की खोज शुरू की। इसी दौरान उसका शव खेतों में मिला।

सीसीटीवी से हुआ वारदात का खुलासा बेटे का शव मिलने के बाद बाद राम आसरा ने आकाश अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को देखा। इसमें आरोपी और उसकी पत्नी दिखते हैं। अशोक उसके घर की ओर आता है और उसके बाद उसका 9 वर्षीय बेटा भी घर की ओर आता हुआ कैमरे में दिखाई देता है। इसके बाद बेटा वापस बाहर नहीं आया। बाद में उसका शव खेत में मिला। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।