दिल्ली : गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में मॉनिटर लिजार्ड, देखकर चीख पड़ीं लड़कियां

छिपकली को देखने पर हमें अच्छा नहीं लगता। उसे तुरंत भगाने की इच्छा होने लगती है। थोड़ी डरावनी सी शक्ल और त्वचा की सूखी और अजीब बनावट खौफ पैदा करती है लेकिन यह जितना डर पैदा करती है उतनी नुकसान देह नहीं होती है। लेकिन अगर क्या हो जब एक बड़ी सी छिपकली आपके बाथरूम में आ जाए। दरहसल, 16 मई को दिल्ली के द्वारका में नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NSIT) के गर्ल्स हॉस्टल में बड़ी सी छिपकली आ गई। जिसको मॉनिटर लिजार्ड कहा जाता है।

ये तस्वीर The Alliance - NSIT's newspaper ने फेसबुक पर पोस्ट की है। ये छिपकली गर्ल्स होस्टल-1 की तीसरे मंजिल की बाथरूम में मिली। हॉस्टल में रहने वाली लड़कियां भी हैरान हैं। बता दें, मॉनिटर लिजार्ड काफी जहरीली होती हैं। लेकिन उसके काटने से इंसान की मौत नहीं होती। लेकिन गंभीर बीमारी हो सकती है। क्रितिका अनुरागी नाम की लड़की ने इस तस्वीर को क्लिक किया है। छिपकली को बाथरूम में बंद रखा गया था और मैनेजमेंट को इस बात की जानकारी दी गई। जिसके बाद वाइल्डलाइफ वाले आए और उसे बेहोश कर होस्टल से दूर ले गए।