चित्रकूट : पांच लोगों ने मिलकर किया महिला से दुष्कर्म, जबरन घर से घसीटकर ले गए खेतों में

उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के एक गांव में निर्ममतापूर्वक घटना देखने को मिली जिसमें एक महिला से पांच लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी उदय यादव पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। साथ ही सहयोग करने पर चार अन्य पर भी मामला दर्ज किया है। पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें एक मुख्य आरोपी है जबकि चार अन्य पर सहयोग करने का आरोप है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पीड़िता ने बताया कि गांव का उदय यादव 5 मार्च की रात अपने चार साथियों के साथ घर पहुंचा। अकेला पाकर जबरन घर से घसीटकर खेतों की ओर ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन यानी 6 मार्च को पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। पीड़िता किसी तरह मंगलवार को थाने पहुंची। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। उधर, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।