उत्तरप्रदेश : बेवा ने देवर पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, शादी का झांसा देकर लगातार करने लगा शारीरिक शोषण

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जहां रिश्ते शर्मसार हो जाते हैं।ऐसा ही के मामला सामने आया उत्तरप्रदेश के औरैया जिले से जहां सदर कोतवाली क्षेत्र की एक बेवा ने देवर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही ससुराल वालों पर दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने देवर, सास व ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 2016 में हुई थी। इस बीच उसके एक पुत्री हुई। सितंबर 2018 में वाहन दुर्घटना में पति की मौत हो गई। इसके बाद से उसकी सास उसे आए दिन प्रताड़ित करने लगीं। उसे खाना भी नहीं दिया जाता था।

देवर उस पर बुरी नजर रखने लगा। दिसंबर 2018 को देवर ने दुष्कर्म किया। फिर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने लगा। अगस्त 2020 को उसके ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।