कानपुर : रिश्तेदार ने किशोरी से दुष्कर्म कर खिलाई गर्भपात की दवा, बिगड़ी तबीयत

कानपुर के ग्वालटोली में रिश्तों पर भरोसे का क़त्ल करने वाली एक घटना सामने आई जहां एक किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया और उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई। इसके बाद किशोरी की तबियत खराब हो गई और आरोपी बीच रास्ते में युवती को छोड़ फरार हो गया। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, गर्भपात समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। आज आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। कर्नलगंज सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि ग्वालटोली निवासी एक किशोरी के भाई की ससुराल उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में है। भाई के साले ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। गर्भवती होने पर उसने शिकायत करने की बात कही तो शुक्रवार को वह किशोरी को उन्नाव स्थित एक नर्सिंग होम में ले गया। वहां से उसको दवा दिलाई। उसके बाद बाइक से लेकर वापस ग्वालटोली छोड़ने के लिये निकला। ट्रांसगंगा सिटी के पास अचानक किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। आरोपी उसे छोड़कर भाग निकला।