कानपुर : रिश्ते हुए शर्मसार, शादी का झांसा देकर युवती से पांच महीने तक करता रहा दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश के कानपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया जहां शादी का झांसा देकर युवती से पांच महीने तक दुष्कर्म किया गया। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसे बुलाकर खाने में नींद की गोलियां दे दीं और हाईवे किनारे फेंककर भाग गया। युवती ने होश आने पर आरोपी को फोन किया तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चकेरी क्षेत्र की रहने वाली युवती की तहरीर के अनुसार मामा के बेटा का उसके घर आनाजाना था। आरोप है कि उसने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी का दबाव बनाने पर एक जून उसे प्रयागराज रिश्तेदार के घर ले गया। इसके बाद दो दिन अपने घर में रखा। फिर सनिगवां स्थित चाचा के घर भी ले जाकर दुष्कर्म किया। पांच दिन इधर उधर घुमाने के बाद छह जून को आरोपी कन्नौज में बहन के घर कार से ले जा रहा था। तभी उसे बेहोश कर सड़क किनारे फेंककर भाग गया।