हरियाणा : कंप्यूटर सीख रही छात्रा से सेंटर संचालक ने की घिनौनी वारदात, जबरन बुलाता और करता गलत काम

हरियाणा के भिवानी में एक शर्मनाक मामला सामने आया जहां कंप्यूटर सीख रही मध्य प्रदेश की छात्रा से सेंटर संचालक ने घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। जांच अधिकारी मुकेश देवी ने कहा कि पीड़ित लड़की ने बताया कि वह मूलरूप से मध्य प्रदेश की रहने वाली है। पांच माह से वह कंप्यूटर सीखने आरोपी के सेंटर में आ रही थी। लड़की के बयान दर्जकर कंप्यूटर सेंटर संचालक के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़िता की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर सेंटर संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं महिला पुलिस पीड़ित लड़की व उसके परिजनों के साथ जांच के लिए कंप्यूटर सेंटर पर पहुंची तो आरोपी सेंटर बंद कर फरार हो चुका था।

पांच माह से कंप्यूटर सीख रही छात्रा से कंप्यूटर सेंटर संचालक ने दुष्कर्म किया। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने आरोप लगाया कि आरोपी कंप्यूटर सेंटर संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे जबरन बुलाता रहा और उसके साथ गलत कार्य करता रहा। आरोपी से तंग आकर पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने पीड़िता के साथ सिविल लाइन पुलिस थाने में पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस थाना की महिला जांच अधिकारी एएसआई मुकेश देवी सोमवार दोपहर को मार्केट स्थित कंप्यूटर सेंटर पर पहुंचीं, जहां पर ताला लगा हुआ था और सेंटर संचालक फरार हो चुका था। आसपास के लोगों से महिला जांच अधिकारी ने पूछताछ की। कंप्यूटर सेंटर संचालक के संबंध में भी पुलिस ने काफी जानकारी जुटाई।