उत्तरप्रदेश : इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, मजदूरी के बहाने घर लाकर युवती से चार दिन तक दुष्कर्म

उत्तरप्रदेश में दुष्कर्म के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं जो किसी पर भी भरोसा करने का कत्ल करते हैं। ऐसा ही एक इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से सामने आया जहां युवती को मजदूरी के बहाने घर लाया गया और फिर उसे बंधक बनाकार चार दिन तक दुष्कर्म किया गया। युवती के पति ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर जयश्याम शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी मोबीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का जिला महिला चिकित्सालय में डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।

रिपोर्ट में आरोप लगाए गए है कि युवक उसे चार दिनों तक बंधक बनाए रहा। बमुश्किल उसके चंगुल से छूटी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। गिरवां क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय युवती चार दिन पूर्व शहर मजदूरी की तलाश में आई थी। आरोप है कि 30 वर्षीय युवक उसे घर में काम के बहाने ले गया और बंधक बना लिया। चार दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। सोमवार की शाम आरोपी के चंगुल से छूटकर वह पहुंची और पति को आपबीती बताई।