उत्तरप्रदेश : चुनावी रण में खूनी जंग, मारा गया प्रधान प्रत्याशी के बेटे को चाकू, हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लुहशी में प्रधानी के चुनाव जारी हैं जिसमें चुनावी रण में खूनी जंग दिखाई दे रही हैं। यहां अज्ञात बदमाशों ने गुरुवार की रात प्रधानी का चुनाव लड़ रहे राधेश्याम यादव के पुत्र सूरज यादव पर चाकू से हमला कर दिया। सूरज यादव की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घटना की सूचना पाकर पिपराइच पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पिपराइच थानेदार दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, सूरज यादव गुरुवार की रात चुनाव प्रचार से घर जा रहा था तभी पीछे से दो अज्ञात हमलावरों ने सूरज को चाकू मार दिया। शोर मचाने पर जब तक कुछ लोग दौड़कर आए तब तक हमलावर फरार हो गए थे। इस बीच किसी ने घटना की जानकारी पिपराइच थाने में दी। जिसके बाद एसआई महेश सिंह व एसआई आलोक सिंह ने पीड़ित को पिपराइच सीएससी भिजवाया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।