राजस्थान : मौसम विभाग ने दी तेज सर्दी की चेतावनी, खुद मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट कर किया सतर्क

प्रदेश में ठण्ड का कहर और बढ़ने वाला हैं और इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया हैं। खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसको लेकर ट्वीट किया हैं। आगामी 31 दिसंबर तक बड़े बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की जरूरत हैं। मौसम विभाग ने उत्तर-पूर्वी राजस्थान में कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया हैं। विभाग ने जयपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर संभाग के लगभग दो दर्जन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया हैं। मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए मुख्यमंत्री ने भी सोशल मीडिया के जरिए सतर्क रहने की चेतावनी दी हैं।
मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तरी हवाओं का दौर शुरू हो गया हैं। इसके कारण शेखावाटी अंचल और बीकानेर संभाग के कई इलाकों में अति शीत लहर चलने और गलन भरे दिन रहने की आशंका जताई हैं। वहीं शेखावाटी अंचल में तो पाला पड़ने की चेतावनी जारी की हैं।इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने सोमवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, करौली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, टोंक, कोटा, बूंदी, राजसमंद, झालावाड़, अजमेर, जयपुर सहित अन्य जिलों के लिए 30 दिसंबर तक ओरेंज और 31 दिसंबर के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया हैं।