त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में वोटों की गिनती शुरू

आज यानी 3 मार्च को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय औऱ नगालैंड के चुनाव नतीजे आएंगे। इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगा और कौन चूक जाएगा इसका फैसला थोड़ी देर से पता लगना शुरू हो जाएगा। तीनों राज्यों में विधानसभा की 69 से 60 सीटें हैं। त्रिपुरा में मतदान 18 फरवरी को और मेघालय व नगालैंड में मतदान 27 फरवरी को हुआ था। त्रिपुरा के मुख्य चुनाव आयुक्त श्रीराम तरनीकंटा का कहना है कि वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे। जिसमें केंद्रीय पैरामिलिट्री फोर्स और त्रिपुरा राइफल्स के जवान शामिल हैं। वहीं नगालैंड में भी सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।

त्रिपुरा में वर्ष 1993 से ही मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा की सरकार रही है, लेकिन दो एग्जिट पोल में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।

मतगणना से पहले हालांकि माकपा और भाजपा दोनों ने दावा किया है कि उसकी सरकार बनने जा रही है। किसके दावे में दम था, यह आज दोपहर बाद से स्पष्ट होने लगेगा। इन राज्यों के चुनावी परिणाम से पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा, देश की राजनीति पर भी गहरा असर पड़ेगा।

नगालैंड में जहां इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा पार्टी साल 1993 से सत्तारूढ़ है। वहीं कांग्रेस को मेघालय में बेहतर नतीजों की आस है। त्रिपुरा में सबसे ज्यादा मशहूर उम्मीदवार मुख्यमंत्री माणिक सरकार हैं। सरकार जिन्हें पांचवे कार्यकाल की आस है, उन्हें भारत का सबसे साफ-सुथरा राजनीतिज्ञ माना जाता है। उनके अलावा दूसरे प्रमुख उम्मीदवार हैं भाजपा के बिपलब देब और कांग्रेस के बिराजित सिन्हा।