
भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' ने पाकिस्तान के नेताओं को चुप करा दिया है और वे अब भय के साये में जी रहे हैं। कुछ दिन पहले तक भारत को परमाणु बम की धमकी देने वाली पाकिस्तान की पंजाब की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज अब पूरी तरह से चुप हो गई हैं। भारत द्वारा मिसाइल हमले किए जाने के बाद, मरियम नवाज ने अपने सूबे पंजाब प्रांत में बुधवार को आपातकाल घोषित कर दिया है और सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है।
पंजाब सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज ने पूरे प्रांत में आपातकाल घोषित किया है। इसके साथ ही, पंजाब पुलिस और सभी सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। पंजाब के अस्पतालों में सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और उन्हें तुरंत ड्यूटी पर आने का आदेश दिया गया है। साथ ही, पंजाब के सभी जिलों में प्रशासन को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है।
पाकिस्तान में स्कूल-कॉलेजों की छुट्टी और हवाई क्षेत्र पर फैसलाबयान में यह भी बताया गया कि नागरिक सुरक्षा सहित सभी संबंधित संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तुरंत बुलाया गया है। बुधवार को सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे। भारत द्वारा किए गए हमले के बाद, पाकिस्तान ने अपनी हवाई सेवाओं को आंशिक रूप से खोलने का फैसला किया है, जबकि पहले सभी उड़ानों का संचालन रोक दिया गया था।
पाक सेना का कबूलनामा: 26 लोग मारे गएभारतीय सेना ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। पाकिस्तानी सेना ने स्वीकार किया है कि भारत के हमले में पंजाब प्रांत और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में कम से कम 26 लोग मारे गए हैं और 46 अन्य घायल हुए हैं।
पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश: मरियमबता दें कि इससे पहले मरियम नवाज ने कहा था कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, इसलिए कोई उस पर आसानी से हमला नहीं कर सकता है। पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) की नेता और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ की बेटी मरियम नवाज़ ने पहलगाम हमले के बाद एक समारोह को संबोधित करते हुए ये बातें कही थीं और भारत को परमाणु बम की गीदड़भभकी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘‘आज भारत-पाक सीमा पर तनाव का माहौल है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। अल्लाह ने पाकिस्तानी सेना को देश की रक्षा के लिए ताकत दी है।’’
उन्होंने कहा था, ‘‘हम एक परमाणु शक्ति संपन्न देश हैं, इसलिए पाकिस्तान पर कोई आसानी से हमला नहीं कर सकता। हमारी राजनीतिक विचारधारा चाहे कुछ भी हो, हमें बाहरी हमले के खिलाफ सेना के साथ खड़ा होना चाहिए।’’ तब मरियम ने पाकिस्तान को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने का श्रेय अपने पिता नवाज़ शरीफ़ को देते हुए कहा था, ‘‘पाकिस्तान की ताकत उसके शहीदों की कुर्बानी से आती है और नवाज़ शरीफ़ ने देश को परमाणु शक्ति बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई।’’